स्कूल में झंडा लगा रहे ड्राइवर की करंट लगने से मौत
हरियाणा | चावला कॉलोनी निवासी प्रिंस पिछले चार माह से अंसल सुशांत सिटी में किड्जी स्कूल में ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। स्कूल संचालक ने प्रिंस को स्कूल के आंगन में तिरंगा झंडा लगाने के लिए कहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।पानीपत के अंसल सुशांत सिटी स्थित किडजी स्कूल में तिरंगा झंडा लगाते समय बस ड्राइवर की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढे़ 10 बजे हुआ। तिरंगा लगाते समय लोहे की पाइप स्कूल के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गई, जिस वजह पाइप में करंट आ गया और हादसा हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में भिजवाया गया है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.