ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शहर में जन्मे, पढ़े, लिखे लेखक एवं पत्रकार को मिला सम्मान, हिंदी के विकास में रहे सक्रिय

कानपुर: कानपुर के अभिलाष अवस्थी को महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी का कार्याध्यक्ष चुना गयाकानपुर में जन्मे , पढ़े-लिखे कवि, लेखक एवं पत्रकार अभिलाष अवस्थी को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का कार्याध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने छह पुस्तकें लिखीं। उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। ‘धर्मयुग ‘ पत्रिका में संपादकीय विभाग कार्य के सिलसिले मुंबई गए तो वहीं बस गए। हिंदी- उर्दू अकादमी पुरस्कार,गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान, देवीप्रसाद राही काव्य सम्मान समेत 68 पुरस्कार अभिलाष अवस्थी को मिले। तीन प्रदेशों के राज्यपालों ,देश के कई मंत्रियों, साहित्यकारों और संस्थाओं ने अभिलाष अवस्थी को पुरस्कृत और सम्मानित किया है।डीएवी से किया था एमएससीअभिलाष अवस्थी ने कानपुर के डीएवी काॅलेज से एमएससी (फिजिक्स) और एमए ( हिंदी साहित्य) में किया। उन्होंने वीएसएसडी काॅलेज से बीएड भी किया। अभिलाष अवस्थी कानपुर की सामाजिक और साहित्यक गतिविधियों में हमेशा एक चर्चित नाम रहे। बता दें कि देश के लगभग सभी प्रांतों में हिंदी के विकास के लिए हिंदी अकादमी का गठन किया जाता है जिसमें उस प्रदेश के प्रमुख साहित्यकार को अध्यक्ष या कार्याध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। महाराष्ट्र में सांस्कृतिक मंत्री हिंदी अकादमी का शासकीय अध्यक्ष होता है और कैबिनेट की संस्तुति पर वह कार्याध्यक्ष नियुक्त करता है।इन्होंने जताया हर्षअभिलाष अवस्थी की नियुक्ति पर चिंतक और लेखक बद्रीनारायण तिवारी, डॉ. गायत्री सिंह, डॉ.शिवकुमार दीक्षित, रामकिशोर वाजपेयी, लोक सेवक मंडल कानपुर के अध्यक्ष दीपक मालवीय, वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी, दिलीप शुक्ल, चित्रकार – रंगकर्मी रतन राठौर, समाजसेवी डाॅ. रवीन्द्र नाथ चौरसिया, अनिल खेतान, नरेंद्र शर्मा ( तिरंगा) आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा कई संस्थाओं ने भी हर्ष व्यक्त किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.