ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

होंडा की CB300F बाइक लॉन्च

होंडा ने भारत में CB300F बाइक को लॉन्च कर दिया है। CB300F को दो वेरिएंट्स डिलक्स और डिलक्स प्रो में पेश किया गया है जिनकी कीमत 2.26 लाख रुपए से लेकर 2.29 लाख रुपए के बीच रखी गई है। इस बाइक को होंडा के बिग विंग चेन ऑफ डीलरशिप्स के जरिए बेचा जाएगा। इसमें दिए USB-C टाइप से फोन चार्ज भी कर पाएंगे।

होंडा CB300 फीचर्स – 2022 होंडा CB300F में LED हेडलैंप्स, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्युअल चैनल एबीएस, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

नई होंडा CB300F 2084 मिलीमीटर लंबी, 765 मिलीमीटर चौड़ी और 1075 मिलीमीटर ऊंची बाइक है जिसका व्हील बेस साइज 1390 मिलीमीटर है। इसमें 177 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरैंस दिया गया है और इसकी सीट हाइट 789 मिलीमीटर है। इस बाइक का वजन 153 किलो है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 14.1 लीटर है। इस बाइक में 17 इंच के व्हील्स दिए गए हैं जिनपर 110/70 सेक्शन के फ्रंट और 150/60 सेक्शन के रियर टायर चढ़े हैं। इस बाइक में फ्रंट में अपसाइड डाउन फोर्क और रियर में 5 स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिए गए हैं।

इसके अलावा CB300F में 276 मिलीमीटर फ्रंट डिस्क, 220 मिलीमीटर रियर डिस्क और 150 मिलीमीटर चौड़े रियर टायर दिए गए हैं। होंडा ने इस नई बाइक में तीन कलर ऑप्शन मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक, मैट मार्वल ब्लू मैटेलिक और स्पोर्ट्स रेड शामिल हैं।

होंडा CB300F: पावरट्रेन – 2022 होंडा CB300F में 293cc, 4 वॉल्व, ऑइल कूल्ड SOHC इंजन दिया गया है जो 24.1BHP की पावर और 25.6Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस बाइक में स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

नई होंडा CB300F का मुकाबला BMW G 310 R ( 2.70 लाख रुपए) और KTM 390 ड्यूक ( 2.96 लाख रुपए) जैसी स्ट्रीटफाइटर्स कैटेगरी की बाइक्स से होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.