ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सांसद दीपेंद्र बोले- आदमपुर को बड़ा फैसला करना है, हरियाणा आपको देख रहा

हिसार: आदमपुर में दीपेंद्र हुड्‌डा के साथ पूर्व मंत्री संपत सिंह और जयप्रकाश।हरियाणा के हिसार जिले के हलके आदमपुर के कांग्रेसी विधायक कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस ने कुलदीप को घेरने पर तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते ही राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिसार के आदमपुर के बालसमंद से बांडाहेड़ी तक आजादी गौरव पदयात्रा का नेतृत्व किया। इस पदयात्रा में उसके साथ पूर्व मंत्री संपत सिंह और पूर्व मंत्री जयप्रकाश भी शामिल रहे।संसद में किसान का अपमान होते देखादीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि हिंदुस्तान की 75 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। आज देश के समक्ष बड़ी चुनौतियां है। आजादी गौरव यात्रा पूरे हरियाणा में निकाली जा रही है। आदमपुर में इसका महत्व भी है। राजनीति ने करवट लिया है। आदमपुर की ओर पूरा देश और हरियाणा देख रहा है। आदमपुर को बड़ा फैसला करना है, क्योंकि उप चुनाव आने वाला है।भाजपा किसान की आदमनी दोगुनी करनी की बात कर रही थी। आमदनी बचाने के लिए 750 किसानों को जान गंवानी पड़ी। 750 परिवार आदमपुर की ओर देख रहे हैं। देश की सबसे बड़ी पंचायत में किसान का अपमान होते हुए देखा है। हरियाणा में सबसे बड़ी बेरोजगारी है। पूरा हरियाणा आपकी ओर देखेगा। भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।हार गया सारा मंत्रिमंडलदीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि आदमपुर से रास्ता निकलता है। राज्यसभा चुनाव, राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के चुनाव में जो पार्टियां एक दूसरे का विरोध करती हैं, परंतु भाजपा का उम्मीदवार आने पर वोट करते हैं। जजपा, इनेलो, वोट घेरने की बात आती है तो भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। भाजपा का 75 पार का नारा था, कांग्रेस और भाजपा में 3900 वोट का फर्क पाया। भाजपा को बहुमत नहीं मिला, सारा मंत्रिमंडल हार गया।जजपा का ताला नकली थारोहतक से मनीष ग्रोवर, सोनीपत से कविता जैन, ओमप्रकाश धनखड़, सुभाष बराला, कैप्टन अभिमन्यु, रामबिलास, कृष्ण पंवार हार गए। दीपेंद्र ने कहा कि ये कैसी पार्टी, हमें वोट दो हम यमुना पार करवा देंगे, अब सत्ता का सुख भोग रहे हैं, लाइन लगाकर भाजपा को वोट देते हैं। लोगों के साथ विश्वासघात किया। जजपा का चुनाव चिन्ह चॉबी था, लेकिन ताला नकली था। लोगों का विश्वास तोड़ा। पदयात्रा में उपस्थित लोगों ने दीपेंद्र को आश्वासन दिया कि अबकी बार 26 साल का बनवास हम काट देंगे।बतां दे कि कुलदीप बिश्नोई जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत कर रहे थे तो उसी समय पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा अपने बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा की दावेदारी हाईकमान के आगे रख दी। इस बात को लेकर राहुल गांधी के समक्ष ही दीपेंद्र हुड्‌डा और कुलदीप में गहमा गहमी भी हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.