सोने के दाम में गिरावट जारी
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 90 रुपये की गिरावट के साथ 52,915 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जो पिछले कारोबार में 53,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी भी 374 रुपये की गिरावट के साथ 59,166 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबार में 59,540 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों सपाट भाव से क्रमश: 1,789 डॉलर प्रति औंस और 20.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल ने कहा, ‘यूएस फेड और सॉफ्ट इन्फ्लेशन नंबरों के कारण सोने की कीमतें रेंज में फंसी हुई हैं, जबकि कमजोर डॉलर ने गिरावट को सीमित कर दिया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.