ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पहली लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 16 अगस्त तक फीस जमा करवाकर ले सकते हैं एडमिशन

रोहतक: रोहतक का जाट कॉलेजस्नातक संकायों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 12वीं पास कर चुके विद्यार्थियों की इच्छा अपने पसंद के कॉलेज में दाखिला लेने की होती है। इसी इच्छा के साथ विद्यार्थियों ने 1 से 8 अगस्त तक अपने पसंदीदा कॉलेज व संकाय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। ताकि वह दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सके।ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा मेरिट सूची जारी की गई है। पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाकर दाखिला लेने का केवल चार दिन का समय है। वे विद्यार्थी 13 से 16 अगस्त तक फीस जमा करवा पाएंगे। इस बार फीस जमा करवाने का ऑनलाइन विकल्प दिया गया है।इस बार दाखिले के लिए केवल 8 दिन का समय मिला है। सामान्यत: यह समय एक पखवाड़ा या इससे अधिक होता था। ऐसे में काफी कम विद्यार्थी ही आवेदन कर पाए। कई विद्यार्थी तो बिना आवेदन के लिए रह गए हैं। अब उन विद्यार्थियों को ओपन काउंसिलिंग के समय मौका मिलेगा। अगर रिक्त सीटें रहती हैं तो 26 अगस्त से ओपन काउंसिलिंग शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन के लिए भी पोर्टल खुल जाएगा।केवल ऑनलाइन फीस जमा करवाने का विकल्प उच्चतर शिक्षा विभाग दाखिला प्रक्रिया को पूर्णतया ऑनलाइन करने का प्रयास कर रहा है। जिसके तहत पहले ऑनलाइन आवेदन मांग गए। साथ ही इसके बाद आवेदनों की जांच भी ऑनलाइन हुई और मेरिट सूची भी ऑनलाइन ही जारी की। अब विद्यार्थियों की फीस भी ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करवाई जाएगी। जिससे फीस सीधे खाते में जाएगी।यह रहेगा शेड्यूलपहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने की तिथि – 13 से 16 अगस्त तकदूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी – 19 अगस्तदूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने की तिथि – 20 से 23 अगस्त तककक्षाएं शुरू होंगी – 22 अगस्त सेखाली सीटों को भरने के लिए दोबारा पोर्टल खुलेगा – 26 अगस्त को.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.