ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शव ठिकाने लगाने को रिक्शे पर लादकर जा रहा था; गिरफ्तार

उन्नाव: आरोपी पति अपनी पत्नी का शव लेकर ठिकाने लगाने जा रहा था।उन्नाव में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए रिक्शे पर लादकर जा रहा था। ग्रामीणों ने उसे देखा तो शक के आधार पर रोक लिया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।रिक्शा चलाकर करता था भरण पोषणमामला गंगाघाट कोतवाली के प्रेम नगर मोहल्ले का है। ​​​​कटरी गौसिया मस्जिद के पास रहने वाला योगेंद्र तिवारी रिक्शा चालक है। शनिवार सुबह 5 बजे वह रिक्शे पर लादकर अपनी पत्नी पिंकी गुप्ता को लेकर जा रहा था। ग्रामीणों ने देखा तो पूछा। पता चला कि पत्नी की मौत हो गई है।ग्रामीणों को हत्या का शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस पहुंची। योगेंद्र से पूछताछ की। वह डरा सहमा था। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। तभी योगेंद्र ने अपना कुबूल किया कि उसने पत्नी की हत्या की है।योगेंद्र ने बताया, “15 साल पहले उसने पिंकी से प्रेम विवाह किया था। शराब पीने की लत है। कल देर रात घर लौटा तो किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद दीवार में सिर लड़ा-लड़ाकर उसे मार डाला।”आरोपी योगेंद्र रिक्शा चलाने का काम करता था।दोनों का नहीं था कोई बच्चाग्रामीणों का कहना है कि दोनों का 15 सालों से एक भी बच्चा नहीं था। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। योगेंद्र शराब पीकर आता था और पत्नी को पीटता रहता था। क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। गहनता से जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.