ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पोस्ट डालकर कर कहा ‘संगत दिआं दुआवां ने मिला दित्ता’

जालंधर: सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्टप्रसिद्ध सूफी गायक नूरां सिस्टर्स की ज्योति नूरां का अपने पति कुणाल पासी से समझौता हो गया है। दोनों फिर से एक हो गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा है कि ‘संगत दिआं दुआवां ने मिला दित्ता’ (लोगों की दुआ ने मिला दिया है)। पिछले दिनों एक एेसी ही पोस्ट ज्योति नूरां ने भी डाली थी जिसमें उन्होंने संकेत दिए थे लि वह दोबारा फिर से इकट्ठे हो रहे हैं।जालंधर में ज्योति नूरां की कान्फ्रेंस की फाइल फोटोहालांकि ज्योति नूरां ने पिछले दिनों जब अपने पारिवारिक विवाद को लेकर एक हफ्ता पहले कान्फ्रेंस की थी तो कहा था कि उन्होंने कुणाल से अलग होने का फैसला ले लिया है। उन्होंने कुणाल से तलाक लेने के लिए कोर्ट में केस भी फाइल कर दिया है। जब उन्होंने तलाक लेने की बात कही थी तो उस वक्त उनके साथ उनका वकील भी था। वकील ने भी कहा था कि ज्योति नूरां से डिवोर्स के लिए कोर्ट में अप्लाई कर दिया है।ज्योति नूरां ने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर 2014 में साढ़े सोलह साल की उम्र मे ही कुणाल पासी के साथ लव मैरिज की थी। ज्योति ने प्रेस कान्फ्रेंस मे आरोप लगाए थे कि शादी के एक साल तक तो सब ठीक चला लेकिन बाद में कुणाल ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी थी। कुणाल नशे करता है और उसके करोड़ों रुपये गायब कर गया है। उन्होंने कुणाल को अव्वल दर्जे का नशेड़ी करा दिया था।उन्होंने फगवाड़ा में एक कार्यक्रम के खत्म होने के बाद घर जाते वक्त दर्शकों के सामने पीटने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कुणाल पासी ने उनके सिर पर किसी चीज से वार किया था जिससे उनके सिर में अब भी दर्द रहता है। उन्होंने यहां तक कहा था कि कुणाल की मारपीट से तंहृग आकर उन्होंने उसके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दी थी। लेकिन वहां पर भी कुछ नहीं हुआ तो अब वह डिवोर्स फाइल करने पर मजबूर हुए हैं।बहर हाल, दंपती ने इकट्ठे होने के बाद सोशल मीडिया पर जो पोस्ट डाली है उसमें यह भी लिखा है कि ‘कल मिलदे हैं मीडिया फैमिली नूं 2 बजे’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.