पूर्णिमा के दिन महावीरी झंडा का आयोजन एवं दंगल प्रतियोगिता
मोतिहारी : हरसिद्धि थाना क्षेत्र बैरियाडीह पंचायत के झिझिरवा माई स्थान परिसर में झंडा मेला का आयोजन दिन शुक्रवार को किया गया। मेले का उद्घाटन मत्स्यजीवी समिति के पूर्व मंत्री पारस चौधरी, सीओ चंद्रशेखर तिवारी, थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह व जिला परिषद पति राजेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि मेले के आयोजन से सामाजिक सदभावना व एकता बढ़ता ही है। इस मेले में भारत और नेपाल के पहलवानों ने अपना कुश्ती का प्रदर्शन किया, कई तरह के शारीरिक करतब से युवाओं में स्वास्थ्य को लेकर अच्छा संदेश जाता है। इस मौके राजकिशोर पटेल, मुन्नीलाल प्रसाद कुशवाहा, पन्नालाल चौधरी, सत्येंद्र यादव आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।