3 साल तक ली बुढ़ापा पेंशन की राशि; FIR दर्ज
रेवाड़ी: रेवाड़ी जिले में फर्जी दस्तावेज पर बुढ़ापा पेंशन बनवाने और 3 साल तक पेंशन का लाभ लेने का मामला सामने आया है। विभाग को पता चला तो रिकवरी का नोटिस भेजा, लेकिन पैसे नहीं जमा कराए। अब मॉडल टाउन थाना में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव मंदौला निवासी सावित्री ने वर्ष 2014 में फर्जी दस्तावेज के जरिए बुढ़ापा पेंशन बनवा ली। अगस्त 2014 से उसे पेंशन भी मिलनी शुरू हो गई। मार्च 2017 तक वह पेंशन लेती रही। इसके बाद विभाग को किसी ने शिकायत दी कि सावित्री द्वारा पेंशन के लिए दिए गए दस्तावेज फर्जी है।उसके बाद विभाग ने अपने स्तर पर फिर से जांच कराई तो दस्तावेज फर्जी निकले। इसके बाद सावित्री देवी को 3 साल में ली गई पेंशन की कुल रिकवरी 46 हजार 368 रुपए जमा कराने का नोटिस भेजा गया, लेकिन सावित्री ने जवाब देना तक उचित नहीं समझा। विभाग की तरफ से लगातार रिकवरी के नोटिस भेजे गए, लेकिन आज तक पैसे नहीं जमा कराए।अब जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू बाला ने सावित्री के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.