ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिंदू किशोरी करीना ने कोर्ट को सुनाई जुल्म की दास्तां

करीना के पिता सुंदर मल ने कोर्ट से कहा, हम निर्धन लोग हैं। हमारे पास तो अदालत आने के लिए बस के किराए तक के पैसे नहीं हैं। मेरी बेटी ने कोर्ट में सच्चाई बताई है।पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत से छह जून को घर के बाहर से अगवा हिंदू किशोरी करीना कुमारी ने शुक्रवार को अदालत को खुद पर हुए जुल्मों की दास्तां सुनाई। उसने बताया कि जबरन धर्म परिवर्तन करा उसकी जून में ही मुस्लिम खलील से शादी करा दी गई थी। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ ऐसी वारदात आम हैं।सिंध के ग्रामीण इलाके में बेनजीर शहीदाबाद स्थित घर के बाहर से अगवा करीना के निर्धन पिता सुंदर मल ने उसे खोजने के लिए तमाम अफसरों के पास गुहार लगाई। बरामद कर उसे नवाबशाह की अदालत में पेश किया गया। उसने वीडियो माध्यम से दिए बयान में अदालत से अपील की कि उसे पिता के पास भेज दिया जाए। उसे फिलहाल महिला केंद्र भेजा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.