कोविड टीकाकरण के लिए 20 को चलेगा महाअभियान
बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कोविड टीकाकरण मुहिम की रफ्तार बढ़ाने को कहा है। कोविड टीकाकरण के लिए जिले में 20 अगस्त को कोविड टीकाकरण महाभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। इसलिए हर व्यक्ति को कोविड टीका लगा लेना चाहिए। कलेक्टर ने आम एवं खास सभी लोगों को टीका लगवाकर समाज में एक सकरात्मक वातावरण निर्मित करने की अपील की है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयश्री जैन, नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में प्रीकाशन डोज से नौ लाख 79 हजार 160 लोग अभी भी छूटे हुए हैं। इसी प्रकार दूसरी डोज एक लाख 44 हजार 633 लोगों नहीं लगवाई है। कलेक्टर ने 20 अगस्त को आयोजित महाभियान के लिए कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्कूली बच्चों को लगाए गए टीके की भी जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभी तक 64 हजार बच्चों को कोविड टीका लग चुका है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.