ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिंदे गुट के MLA बोले-उद्धव ही शिवसेना प्रमुख

मुंबई    महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के चौथे दिन ही शिंदे गुट में बगावत शुरू हो गई है। संभाजीनगर पश्चिम से विधायक संजय शिरसाट ने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने के बाद उद्धव ठाकरे की तारीफ की है। शिरसाट मुख्यमंत्री शिंदे से नाराज बताए जा रहे हैं। संजय शिरसाट ने ट्वीट करते हुए शिवसेना को परिवार और उद्धव ठाकरे को परिवार का प्रमुख बताया है। हालांकि, शिरसाट ने अपना यह ट्वीट 10 मिनट के भीतर ही डिलीट कर दिया, फिर सफाई देते हुए कहा कि तकनीक वजह से ऐसा ट्वीट हुआ।

महाराष्ट्र में सियासी गतिरोध को 2 पॉइंट में समझिए…

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के 96 घंटे बाद भी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है। राजस्व और शिक्षा जैसे विभागों को लेकर पेंच फंसा हुआ है।
शिंदे गुट के 16 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। अगर कोर्ट ने पक्ष में फैसला नहीं दिया, तो सरकार गिर सकती है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया, नाराजगी स्वभाविक

संजय शिरसाट ने ट्वीट करने के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं 38 साल से राजनीति में हूं और तीन बार विधायक रहा हूं। ऐसे में मंत्री नहीं बनाया गया, तो नाराजगी स्वभाविक है। मुख्यमंत्री शिंदे ने मुझे भरोसा दिलाया है, इसलिए इन बातों को यहीं पर खत्म कर रहा हूं।’ शिरसाट ने कहा कि मातोश्री के लिए अब भी सम्मान है। हमने उद्धव ठाकरे से कहा था कि आप पार्टी संभालिए और मुख्यमंत्री का पद किसी और को दे दीजिए।

उद्धव को चिट्ठी लिखकर सुर्खियों में आए थे शिरसाट

शिवसेना में बगावत के वक्त संजय शिरसाट उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर सुर्खियों में आए थे। शिरसाट ने लेटर में लिखा था कि वर्षा (CM हाउस) हम विधायकों के लिए डेढ़ साल से बंद था। हमारी समस्याओं को एकनाथ शिंदे ही सुनते थे। इसलिए हम उनके साथ हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.