ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

10 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक

लखनऊ। आपराधिक मामलों की जांच के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देश भर के 151 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2022 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक के लिए चुना गया है। इसमें यूपी के 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। ‘मेडल फार एक्सीलेंस इन इन्वेस्टीगेशन’ के लिए चुने गए प्रदेश के पुलिसकर्मियों में डीएसपी संसार सिंह राठी व सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर राम गोविंद मिश्रा, भैया शिव प्रसाद सिंह, संतोष कुमार शर्मा, शैलेष कुमार राय व योगेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष कमलेश सिंह तथा सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पाल व सूरज कुमार तिवारी शामिल हैं।अपराध की जांच में उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। पुरस्कार पाने वालों में राज्यों की पुलिस के अलावा विभिन्न जांच एजेंसियों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने पुलिस सेवा में पेशेवर रुख तथा उत्कृष्टता को बढ़ावा देने एवं ऐसे सुरक्षा बलों को जिन्होंने तनावपूर्ण स्थितियों तथा दुर्गम क्षेत्रों में अच्छा काम किया है, को सम्मानित करने के लिए पदक आरंभ किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.