ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर की इस दिशा में लगाएंगे पक्षियों की तस्वीर, नकारात्मक ऊर्जा से मिलता है छुटकारा

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बहुत-सी वस्तुओं को लेकर दिशाओं का ध्यान रखा जाता है. एक समय हुआ करता था जब पुराने लोग गांव में पक्षियों की आवाज़ सुनकर ही उठा करते थे. सुबह की शुरूआत पक्षियों की मीठी-मीठी आवाज के साथ होना आज के समय में कहां ही मुमकिन है.

लेकिन आज लोग अपने घर में पक्षियों की तस्वीरें (Vastu Tips for placing pictures) लगाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पक्षियों की तस्वीरें लगाने से पॉजिटिव रिजल्टस देखने को मिलते हैं. कई बार ऐसा होता है कि काफी मेहनत काम करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है. तो, चलिए जानते हैं ऐसे में घर के अंदर पक्षियों की तस्वीर (Vastu Tips for placing pictures of birds) किस दिशा में लगाएं.

ऐसे लोग जो इस तरह की परेशानी से गुजर रहे हैं उन्हें अपने-अपने घरों में पक्षियों की तस्वीरें लगानी चाहिए. वास्तु की दृष्टि में पक्षियों को शुभ माना जाता है. जहां पक्षी होते हैं वहां का वातावरण अपने आप ही आनंनदित हो जाता है. वैसे तो कई लोग असली पक्षी भी अपने घर में रख सकते हैं, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं चाहते तो पक्षियों की तस्वीर या मूर्ति भी घर में रख सकते हैं.

इनकी तस्वीर लगाने से आपके घर जीवन में सकरात्मक ऊर्जा का निवास होता है नकारात्मक उर्जा से छुटकारा मिलता है. इससे आपकी सफलता के योग बनने शुरू हो जाते हैं. पक्षियों की तस्वीर लगाने के लिए पूर्व दिशा का चुनाव करना सबसे अच्छा होता है. इस दिशा को तस्वीर लगाने के लिए अच्छा (vastu tips for birds picture) माना गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.