ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नाव हादसे में लापता 9 और लोगों के मिले शव

यमुना नदी में हुए नाव हादसे में से लापता लोगों के शव बरामद मिलने शुरू हो गए हैं। अभी तक कुछ 9 शव अलग-अलग जगह से मिले हैं। फतेहपुर जिले के नरौली घाट के पास चार बरामद किए गए हैं। जिसमें तीन पुरुष व एक महिला का शव बताया जा रहा है। किशुनपुर में दो और असोथर में दो डेडबाडी मिली हैं। अभी भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सर्च आपरेशन चला रहीं हैं। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरौली किशनपुर मझिगवां घाट में शव मिलने की सूचना पर पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों की जमा भीड़ जमा है। अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पायी है। पहचान के लिए लापता लोगों के स्वजन को बुलाया जा रहा है। 3 शव घटना वाले दिन ही मिल गए थे। शनिवार को 9 और शव मिलने के बाद कुल 12 लोगों के शव अभी तक मिल चुके हैं।एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि आठ शव बरामद हुए हैं। जिनमें दो शव फतेहपुर के असोथर के पास मिले हैं। लापता लोगों के स्वजन को बुलाकर पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इधर, मरका निवासी छुटका ने बताया कि उसकी चाची माया पत्नी दिनेश का शव किशनपुर के नरौली घाट पर मिला है, वहां रहने वाले रिश्तेदार ने पहचान की है। मरका से करीब 25 किलोमीटर दूर किशनपुर के ग्राम नरौली व असोथर में 9 शव मिले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.