मंडलायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील
कानपुर देहात: कानपुर मंडल मंडलायुक्त डॉ.राजशेखर ने “हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली अकबरपुर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए अकबरपुर इंटर कॉलेज में समाप्त हुई। इस मौके पर मंडलायुक्त सहित जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक सुनीति,मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने तिरंगा झंडा लेकर पैदल भ्रमण किया।मंडलायुक्त डॉ.राजशेखर ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष इस वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। सभी लोग 11 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाएं।हर घर तिरंगा अभियानउन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद के सभी लोग हर घर तिरंगा अभियान में प्रतिभाग करें। इस आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करें। साथ ही इस अभियान को बड़ा बनाए।इन लोगों को किया सम्मानितइस दौरान मंडलायुक्त सहित जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,मुख्य विकास अधिकारी ने 75 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों वागेश चंद्र, गिरजा दत्त त्रिपाठी, कृष्ण ओमर, जगदीश अग्निहोत्री, महेश मिश्रा, पीर अली हाजी जी आदि को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें सम्मानित भी किया गया।हर घर तिरंगा यात्रा के तहत सभी लोगों ने हाथ में झंडा लेकर देशभक्ती को जगाया।यह लोग रहे मौजूदआजादी के अमृत महोत्सव के चलते “हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली में उप जिलाधिकारी अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अकबरपुर इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य भारत सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर आदि अधिकारी व भारी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.