ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चंडीगढ़ में 7000 छात्रों ने बनाया ह्यूमन तिरंगा

आगामी 15 अगस्त को देश की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर देशभर में आज से हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच चंडीगढ़ में तिरंगा को लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। जानकारी के अनुसार, यहां एक क्रिकेट स्टेडियम में ह्यूमन चेन के साथ तिरंगा लहराया गया। इस तिरंगे में 7000 छात्रों ने ह्यूमन चेन बनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी भूमिका निभाई।15 अगस्त को देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो जाएंगे। इसलिए इस साल केंद्र सरकार की मुहिम के तहत देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आज से हर घर तिरंगा यात्रा भी शुरू हो चुकी है। इस बीच चंडीगढ़ में सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में सबसे बड़े ह्यूमन चेन के साथ तिरंगा लहराया गया। इस चेन में 7000 छात्रों ने भाग लिया।केंद्रीय संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी, चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और पहलवान योगेश्वर दत्त एनआईडी फाउंडेशन और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टेडियम पहुंचे। पुरोहित ने सभी प्रतिभागियों को इस उपाधि को प्राप्त करने के लिए बधाई दी और लोगों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.