ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

PM के नाम सौंपा ज्ञापन; बोले-सजा पूरी कर चुके सिखों को रिहा करे सरकार

अंबाला: DC ऑफिस पर काले झंडे लेकर रोष प्रकट करने पहुंचे सिख समुदाय के लोग।हरियाणा के अंबाला में सिख समुदाय ने जेल में बंद सिखों की रिहाई को लेकर DC ऑफिस पर काले झंडों के साथ रोष जताया। सिख समुदाय के लोग SGPC मेंबर हरपाल सिंह पाली की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए DC ऑफिस पहुंचे।यहां जिला प्रशासन के माध्यम से PM नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा कि जिन सिखों की सजा पूरी हो चुकी है, उन्हें सरकार रिहा करें, ताकि वे भी भारत देश की तरह स्वतंत्रता दिवस मना सकें।PM के ऐलान के बाद भी रिहा नहीं हुए सिखSGPC मेंबर हरपाल सिंह पाली ने कहा कि देश 75वां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, लेकिन सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई नहीं की गई। 3 साल पहले वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के समय सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई करने का ऐलान किया था, लेकिन अभी तक कोई रिहा नहीं किया।DC ऑफिस पर रोष प्रकट करते सिख समुदाय के लोग।देश की आजादी में सबसे ज्यादा सिखों ने दी कुर्बानीसिख समुदाय के लोगों ने कहा कि देश की आजादी में सबसे ज्यादा कुर्बानी सिख समुदाय ने दी, लेकिन आज उनके साथ ही अनदेखी की जा रही है। कहा कि आज पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ को पूरे हर्ष उल्लास के साथ मना रहा है, लेकिन हमें काले झंडे लेकर रोष जताना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि सरकार सिखों को तुरंत रिहा करें, ताकि वे भी देश की 75वीं वर्षगांठ सभी के साथ मिलकर मना सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.