ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीएम के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई, बीते दिनों भारी मात्रा में बरामद हुई थी अवैध शराब

भदोही (संत रविदास नगर): भदोही जिले में अवैध शराब कारोबारी सोहन सिंह की 11 लाख 70 हजार रुपए की कीमत की अचल संपत्ति को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया है। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि सोहन सिंह के पास से भारी मात्रा में बीते दिनों अवैध शराब बरामद की गई थी। इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी।गैंगस्टर अपराधी के पास से 919 लीटर अवैध शराब हुई थी बरामदऊंज थाना क्षेत्र के कलापुर गांव के रहने वाले अवैध शराब तस्कर सोहन सिंह के पास से पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने 919 लीटर अवैध शराब बीते दिनों बरामद की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी। मामले में 8 अगस्त को जिलाधिकारी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था, जिसके बाद पुलिस ने ऊंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कलापुर गांव में स्तिथ गाटा संख्या 466 व गाटा संख्या 520 की जमीन जिसकी कीमत 11 लाख 73 हजार रुपया की जमीन को शनिवार को कुर्क कर लिया है। इससे संबंधित एक बोर्ड भी उक्त जमीन पर लगा दिया गया है।11 लाख 70 हजार रुपए की कीमत की अचल संपत्ति को किया गया कुर्क।प्रशासन के द्वारा अवैध शराब कारोबारियों पर की जा रही है कार्रवाईभदोही जिला प्रशासन के द्वारा बीते कुछ महीनों से लगातार अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जहां पुलिस अवैध शराब पकड़ रही है। वहीं अवैध शराब के गोरखधंधे में शामिल आरोपियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। भदोही जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सभी थानाध्यक्षों अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.