ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुजरात में 24 पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता

गुजरात के राजकोट जिले के प्राधिकारियों ने कम से कम 24 पाकिस्तानी शरणार्थियों को शु्क्रवार को भारतीय नागरिकता प्रदान की, जिनमें अधिकतर हिंदू हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।आधिकारिक बयान के मुताबिक, गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने 24 शरणार्थियों को नगारिकता का प्रमाण पत्र सौंपा, जो कई साल पहले पाकिस्तान से राजकोट आए थे। बयान के मुताबिक, देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है और इस अवसर पर राजकोट कलेक्ट्रेट में इन शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। शरणार्थियों ने इस मौके पर सांघवी को धन्यवाद ज्ञापित किया।बुजुर्ग महिला वलभाई नामोड़ी ने बताया कि वह इस पल का वर्षों से इंतजार कर रही थी और अंतत: उनके संयम का फल मिला है। इस दौरान वह अपने आंसू रोक नहीं सकीं। विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के लिये पढ़ाई कर रही एक युवती केसरबेन शंकरचंद ने नागरिकता के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। शंकरचंद ने मंत्री से कहा, ‘मेरा परिवार बीते 16 साल से भारतीय नागरिकता का इंतजार कर रहा था। हालांकि, मैं विमानन क्षेत्र के पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रही हूं, मुझे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, क्योंकि मैं भारतीय नागरिक नहीं थी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.