ब्लैकबोर्ड पर छात्रों को पढ़ाया, सवाल हल करने वाले को दिया पुरस्कार
सीधी: सीधी कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौला का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम में छात्रों के साथ पौधे लगाए। उन्होंने विद्यालय में बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर पढ़ाना शुरू कर दिया। उनके सवालों का बच्चे उत्तर न दे पाए, तो उन्होंने करीब आधे घंटे तक पढ़ाया।कलेक्टर ने विद्यालय पहुंचते ही सबसे पहले बालिकाओं और बालकों के शौचालय का निरीक्षण किया। शौचालय अच्छे कंडीशन में मिले, लेकिन रनिंग वाटर उपलब्ध न होने पर प्राचार्य शैलेन्द्र सिंह को तीन दिन के अंदर रनिंग वाटर की व्यवस्था ठीक करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में शौचालय ठीक रखने की जिम्मेदारी प्राचार्यों की है।छात्र ने सवाल किया हल, तो कलेक्टर ने किया पुरस्कृतकलेक्टर ने कक्षा 9वीं में संस्कृत विषय की कक्षा में गए और 10वीं कक्षा में गणित विषय में विद्यार्थियों को बोर्ड में लिखकर युगपद समीकरण के सवाल दिए। समीकरण को समय सीमा में हल करने पर कलेक्टर ने छात्र अभिनव मिश्रा को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.