28 अगस्त को रैली करेगी कांग्रेस
देश में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली है। कांग्रेस 28 अगस्त को बड़ी रैली करने जा रही है। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी। कांग्रेस ने इस रैली को सफल बनाने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।कांग्रेस ने इस सिलसिले में गुरुवार को एक बैठक बुलाई है। बैठक में कांग्रेस महासचिव, प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और कई मोर्चों के नेता जुटेंगे।कांग्रेस की ये रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। दरअसल, पार्टी नेताओं का मानना है कि 5 अगस्त को केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन सफल रहा था। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में भी ले लिया गया था। प्रदर्शन के सफल होने के कारण कांग्रेस 28 अगस्त को बड़ी रैली करने जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.