ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारी वर्षा से जम्मू-कश्मीर और ओडिशा में नदियां उफान पर, कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति

भुवनेश्वर । ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी वर्षा की वजह से राज्य से बहने वाली नदियां उफान पर हैं। इसकी वजह से दोनों राज्यों के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ओडिशा के हाटी नदी में तेज वर्षा के कारण कालाहांडी जिले के जूनागढ़ ब्लॉक में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं, पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जगतसिंहपुर जिले के देवी नदी का जलस्तर बढ़ जाने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में उझ नदी में बाढ़ जैसी स्थिति बनी है। क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण नदियों का बहाव तेज हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा में आज और कल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर में भी तेज से व्यापक वर्षा होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गोवा समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान है। दरअसल दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी एवं पूर्वी राजस्थान में सक्रिय है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की बौछारें दर्ज हुई हैं। दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक बौछारें पड़ सकती हैं।
केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही  पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों में बारिस के आसार हैं। गुजरात, कोंकण रीजन और गोवा में भी बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक एक नया मौसमी सिस्टम बनने से ओडिशा, झारखंड और बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.