ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

परक्यूपाइन का लिया जायजा, कहा- गंगा के जलस्तर पर बराबर नजर बनाए रखें अधिकारी

उन्नाव: गंगा का जलस्तर हर दिन घट और बढ़ रहा है। पश्चिम के बांधों से बराबर पानी छोड़ा जा रहा है। इससे कभी भी गंगा उफना सकती हैं। जिसे देखते हुए आज उन्नाव जिलाधिकारी ने रविदास नगर कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मौजूद शारदा नहर सिंचाई खंड के अधिकारियों से कटान रोकने के लिए लगाए गए जिओ ट्यूब की हकीकत देखी। इसके साथ ही राजस्व कर्मियों को गंगा के जलस्तर पर बराबर नजर बनाये रखने के निर्देश दिए।गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण पिछले कई सालों से रविदास नगर बस्ती के सामने रूक-रूक कर कटान हो रहा है। कटान में कई मकान, खेतिहर भूमि व एक मंदिर कट कर गंगा में समां चुके हैं। इस बार बस्ती को बचाने के लिये उन्नाव शारदा नहर सिंचाई खंड ने जिओ बैग और परक्यूपाइन डालने का काम किया है। जिससे कटान रुक गई है।उन्नाव डीएम ने गंगा कटना क्षेत्रों को निरीक्षण किया।बुधवार सुबह जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, एसडीएम अंकित शुक्ला व सिंचाई विभाग के अधिकारी रविदास नगर कटान स्थल पहुंचे। जहां कटान रोकने के लिये डाले गये। जिओ ट्यूब की हकीकत देखी, वहीं पर जिओ ट्यूब के बीच में डाले गये परक्यूपाइन का भी जायजा लिया।डीएम ने बताया कि बाढ़ से पहले आंकलन किया जा रहा है कि तेजी से जलस्तर बढ़ने पर डाले गये जिओ ट्यूब कहां तक कारगर रहेंगे। कटान किस हद तक रुक पाएगा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि कटान पर बराबर नजर बनाए रखे। इससे किसी को कोई नुकसान न पहुंच सके।इस दौरान उन्होंने गंगा के जलस्तर के बारे में भी जानकारी की। जहां जलस्तर बढ़ने पर उन्होंने राजस्व कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये और बराबर जलस्तर पर नजर बनाये रखने को कहा है। जलस्तर बढ़ने, बाढ़ व कटान की जानकारी देने के लिये कहा। जलस्तर बढ़ने पर तटवर्ती इलाकों के हाल जानने के लिये भी राजस्व कर्मियों को तैनात किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.