ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हालत गंभीर, बिरयानी खाने गया था, कोतवाली प्रभारी बोले- दोनों शराब के नशे में थे

जालौन: जालौन में 50 रुपये को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने ग्राहक पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसके पेट में चाकू घुस गया। वह गंभीर घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे की है। यहां मंगलवार की देर शाम को पटेल नगर मोहल्ले के रहने वाले रामजी यादव शहर के अंबेडकर चौराहा पर बिरयानी खाने गया था। बिरायानी खाने के बाद उसका दुकानदार राम सिंह वर्मा से बिरियानी के 50 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच आपसी कहासुनी होने लगी। इसमें दुकानदार राम सिंह ने दुकान में रखा चाकू रामजी के पेट में घोंप दिया। इसमें वह खून में लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। लोगों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस वारदात को अंजाम देने वाला दुकानदार फरार हो गया।घायल रामजी का कहना है,”मैं बिरयानी खाने के लिए दुकान पर गया। बिरयानी देने से पहले मैंने उसे 50 रुपए दे दिए थे, लेकिन बिरयानी खाने के बाद वह फिर से पैसे मांग रहा था। इस पर उसे बताया कि उसे पहले ही 50 रुपए दिए थे। इस पर वह मना करने लगा। इसी को लेकर कहासुनी हुई। जिसमें दुकानदार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।दोनों शराब के नशे में थे-प्रभारी निरीक्षकमामले में उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार राठौर का कहना है, “मामले की जांच की जा रही है। विवाद सिर्फ 50 रुपए के लेन देन का था। कोई लिखित शिकायत नहीं आई है, यह विवाद शराब के नशे में हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.