ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विजय देवरकोंडा के घर पूजा में शामिल हुईं अनन्या पांडे

अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘लाइगर’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले सफलता की कामना के लिए हैदराबाद में विजय देवरकोंडा घर पूजा रखी गई, जिसमें अनन्या पांडे भी शामिल हुईं और अभिनेता की मां का आशीर्वाद लिया। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस विजय देवरकोंडा के साथ उनके घर में बैठी हैं। दोनों को शॉल ओढ़े देखा जा सकता है। वहीं पास ही में अभिनेता की मां पूरे रीति रिवाज के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं। उन्हें बेहद ही सादगी भरे अंदाज में देखा जा सकता है। विजय देवरकोंडा की मां ने पूजा के साथ ही दोनों की कलाई पर रक्षा सूत्र भी बांधा। अनन्या पांडे ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा- “विजय की अम्मा से आशीर्वाद लिया, लाइगर के लिए हैदराबाद में उनके घर पर पूजा हुई, शुक्रिया आंटी”।

फिल्म लाइगर की तो पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय और अनन्या के अलावा दिग्गज अभिनेत्री राम्या कृष्णन भी अहम किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही फिल्म में माइक टायसन कैमियो भी करते दिखाई देंगे। फिल्म की खास बात यह है कि इसे हिंदी और तेलुगू दोनों में एक साथ शूट किया गया है। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.