छत्तीसगढ़ में चली देश की सबसे लंबी मालगाड़ी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने आजादी के अमृत महोत्सव पर देश की सबसे लंबी मालगाड़ी चला कर नया कीर्तिमान रचा है। 5 मालगाड़ी के 295 वैगन को एक साथ जोड़कर, 6 इंजन के साथ 27 हजार टन कोयले का परिवहन किया गया। 3.5 किमी लंबी भाड़ा ट्रेन को रेलवे ने सुपर वासिकी मालगाड़ी का नाम दिया है। यह गाड़ी कोरबा से राजनांदगांव के परमकला के बीच चलाई गई। 267 किमी की दूरी को ट्रेन ने 11 घंटे में तय किया।
छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित कोयला खदानों से लगातार कोयले की सप्लाई हो रही है। इसके चलते रेलवे ने यात्री ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया था। देश में बिजली संकट और कोयले की बढ़ती डिमांड को लेकर रेलवे भी कोयला परिवहन के लिए लगातार कई सफल प्रयोग किया है। इससे पहले रेलवे ने इसी तरह 22 जनवरी 2021 में पांच खाली मालगाड़ी भिलाई से कोरबा लाई गई थी। इसे वासुकी नाम दिया गया था। मालगाड़ी कोयला लोड होकर पहली बार चली है। जोन का दावा है कि यह देश की सबसे लंबी मालगाड़ी है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कोयला लोड 5 मालगाड़ी को जोड़कर कोरबा से राजनांदगांव के परमकला के बीच चली कोयले की सप्लाई बिजली आपूर्ति के लिए की गई। परमकेला पहुंचने के बाद मालगाड़ी के कोयले को पावर प्लांट के लिए रवाना किया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.