ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जन्माष्टमी को लेकर करताना से टिमरनी तक निकाली स्वाभिमान वाहन रैली

हरदा: राष्ट्रीय यादव सेना के नेतृत्व में बुधवार को यादव समाज के युवाओं ने करताना से टिमरनी तक यदुवंशी स्वाभिमान वाहन रैली निकाली। इसमें समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर निकाली वाहन रैली का क्षेत्र में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।रैली करताना से शुरू हुई जो नोसर, पोखरनी होते हुए टिमरनी पहुंची। टिमरनी में बस स्टैंड, स्टेशन बस्ती रोड, सूर्या टॉवर, इतवार बाजार, गांधी चौक होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंची। बस स्टैंड चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ओम पटेल, अभिजीत शाह, जप उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, राहुल जायसवाल, सुभाष जायसवाल आदि मौजूद रहे।बस स्टैंड के पास भाजपा द्वार पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विधायक प्रतिनिधि सुनील दुबे सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। गांधी चौक के पास यदुवंशी समाज के महिलाओं ने भगवान की पूजन-अर्चना की। टिमरनी की कृषि उपज मंडी में यात्रा के समापन पर अतिथियों ने सामाजिक एकता का आह्वान किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.