ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में थमा बारिश का दौर,जानें आज कैसा रहेगा मौसम ,गर्मी से परेशान लोग

बिहार में तेज हवाओं के प्रभाव से बारिश संबंधी गतिविधियां कम हो गई हैं। अगले 2-3 दिनों तक राज्य में बरसात होने के आसार नहीं है। ऐसे में राज्य में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
बिहार में मॉनसून कमजोर पड़ने से बारिश का दौर थम सा गया है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले दो-तीन दिन तक बारिश होने के आसार नहीं हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी सताने लगी है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

पटना मौसम केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर बिहार में बारिश संबंधी गतिविधियों में एकदम से कमी आ गई। सोमवार को जहां उत्तर और दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई, वहीं मंगलवार को मौसम सूखा रहा। राज्य भर में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवाओं का प्रवाह बना हुआ है। हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा है। तेज हवा के चलते अभी बारिश नहीं हो पा रही है। मॉनसून की ट्रफ रेखा राजस्थान के जैसलमेर और पश्चिमी मध्यप्रदेश के दमोह एवं अंबिकापुर से गुजर रही है। यह बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

सीतामढ़ी का पुपरी सबसे गर्म

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिन तक राज्य में बारिश होने की संभावना बहुत कम है। इस दौरान अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी। मंगलवार को सीतामढ़ी जिले का पुपरी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा वैशाली में 38.1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 36.8 डिग्री सेल्सियस, बाल्मीकि नगर में 35.4 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर में 33 डिग्री सेल्सियस, दरभंगा में 35.2 डिग्री सेल्सियस, सुपौल में 34 डिग्री सेल्सियस, कटिहार में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  जबकि पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.