ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

8 दिन के रिमांड पर गैंगस्टर लंडा के साथी हरपाल-फतेहवीर, बोले- कनाडा से आया था आदेश

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने दोनों आरोपियों का 8 दिन का रिमांड हासिल किया है।पंजाब के अमृतसर में सब-इंस्पेक्टर की गाड़ी में बम लगवाने की साजिश कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा ने रची थी। गुरुवार को पुलिस ने हरपाल सिंह और फतेहवीर सिंह को कोर्ट में पेश करके 8 दिन के रिमांड पर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद इस आतंकी घटना के तार कनाडा और पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर से आतंकी बनने वाले लंडा और रिंदा से जुड़ने लगे हैं।मिली जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा हजारों किलोमीटर दूर कनाडा में बैठकर देश में आतंक फैला रहा है। लखबीर लंडा का नाम कुछ महीने पहले मोहाली में पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट के हेड ऑफिस में हुए हमले में भी सामने आया था। शुरुआती जांच में पता चला कि लंडा ने हरपाल-फतेहवीर से काम कराया और उन्हें कनाडा भेजने का भी इंतजाम था। लंडा किसी समय हरपाल और फतेहवीर सिंह के साथ पढ़ता था।पाकिस्तान से ही आया था बमजांच में यह भी सामने आया है कि बम, जिसे हरपाल व फतेहवीर सिंह ने सब इंस्पेक्टर की गाड़ी के नीचे इंप्लांट किया था, वह भी पाकिस्तान से ही आया था। सूचना है कि 2.700 किग्रा के इस बम में 2 किलोग्राम से अधिक RDX लगाया गया था। अगर धमाका होता तो कम से कम एक किलोमीटर तक के एरिया में बनी बिल्डिंगों को इससे नुकसान पहुंचना था।जानें कौन है लंडा…कई आपराधिक केसों में वांछित गैंगस्टर से आतंकी बना लखबीर सिंह साल 2017 में कनाडा भाग गया था। 33 वर्षीय लखबीर सिंह उर्फ लांडा मूल रूप से तरनतारन जिले के हरिके शहर का रहने वाला है। वर्तमान में लखबीर कनाडा के सास्काटून में रहता है। पंजाब पुलिस के अनुसार, लांडा आदतन अपराधी है और पंजाब के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, नशीली दवाओं की तस्करी, अपहरण और अवैध हथियारों के केस दर्ज हैं।हरविंदर रिंदा का साथी लंडापुलिस डोजियर के मुताबिक, लंडा पाकिस्तान में बैठ आतंकी गतिविधियां करने वाले गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी सहयोगी है। पाकिस्तान में बैठकर रिंदा ​​लंडा के माध्यम से ही फिरौती, जबरन वसूली की मांग करता था। कुख्यात लंडा ने पूरे राज्य में अपना क्राइम नेटवर्क बना लिया था, लेकिन जब पुलिस उसे ढूंढने लगी तो वह गुपचुप तरीके से 2017 में कनाडा भाग गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.