ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोलीं- मैं पैसा किस-किस को दूं, विधायक होती तो जेब से पैसा निकालकर लगा देती

हिसार: भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई और सोनाली फौगाट की गुरुवार को पहली बार मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद सोनाली ने आदमपुर एरिया के गांवों में समस्याएं भी सुनीं। सोनाली ने जलभराव की समस्या को देखते हुए ग्रामीण से पूछा कि वोट किसको दिया तो उसने जवाब दिया कि कुलदीप को वोट डाली थी। तब सोनाली ने कोई टिप्पणी नहीं की।इसके बाद सोनाली के समक्ष ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की समस्या रखी तो सोनाली ने कहा कि MP कोटे से ही मदद हो जाती है। पर मैं क्या करूं, मेरे पास तो पैसा नहीं है। मैं पैसा किस किस को दूं। मैं विधायक होती तो अपनी जेब से पैसे निकाल सकती थी। अब MP कोटे से पैसा आ सकता है। आप पहले आ जाते तो MP साहिब से रिकवेस्ट कर लेते।सोनाली ने कहा कि मैं चाहती हूं कि आदमपुर विधानसभा में कोई ऐसा घर न रहे, जहां जलभराव हो। मैं कोशिश करूंगी। आप लोगों को आना पड़ेगा, क्योंकि जो सामने दिखता है, उसका काम हो जाता है।सोनाली और कुलदीप की हुई थी मुलाकातआदमपुर उप चुनाव को लेकर भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने सोनाली फौगाट के निवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों ने करीब एक घंटे तक चर्चा की। इसके बाद कुलदीप ने कहा कि सोनाली के साथ कोई गिले शिकवे नहीं है। एक ही पार्टी है और हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।बता दें कि आदमपुर के विकास को लेकर सोनाली खुलकर कुलदीप बिश्नोई पर तंज कसती रही है। सोनाली ने वर्ष 2019 में आदमपुर विधानसभा से भाजपा की टिकट पर कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था और वह हार गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.