ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में 3 एसी की बोगी एवं स्लीपर की एक-एक अतिरिक्त बोगी को जोड़ने का फैसला : जी प्रशांत कुमार

कटिहार। रेल मंडल के द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कटिहार से अमृतसर की और प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन नंबर 15707अम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में एक 3 एसी की बोगी एवं स्लीपर की एक-एक अतिरिक्त बोगी को जोड़ने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार ने बताया कि आगामी 22 अगस्त से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा नियमित रूप से प्रतिदिन अतिरिक्त बोगी जोड़ी जाएगी। अब यात्रियों का वेटिंग टिकट सिस्टम में ही अपने आप कंफर्म हो जाएगा ।

सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार ने बताया कि श्रावणी मेला के तहत चल रहे पूजा स्पेशल ट्रेन को आगामी 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके अतिरिक्त कटिहार से त्रिवेंद्रम के बीच सप्ताहिक रूप में स्पेशल ट्रेन का परिचालन 11 ट्रिप के लिए शुरू किया गया है।सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार ने बताया कि इसके अलावा पूर्व परिचालित सभी ट्रेनों को भी रेल प्रशासन द्वारा रिस्टोर कर दिया गया है। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि डीआरएम कटिहार द्वारा भी ट्वीट के माध्यम से आम्रपाली एक्सप्रेस में बोगी बढ़ाने की सूचना को शेयर किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.