ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वापसी करने वाले नडाल दूसरे दौर में बाहर

छह हफ्ते बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी कर रहे 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल को क्रोएशिया के बोरना कोरिक ने वेस्टर्न एंड साउदर्न ओपन में दूसरे दौर में 7-6, 4-6, 6-3 से हराकर बाहर कर दिया। लंबे समय बाद कंधे की चोट से उबरकर मार्च में लौटे कोरिक की यह टूर पर पांचवीं जीत है।दूसरी वरीय और दुनिया में तीसरे नंबर के नडाल छह जुलाई के बाद पहला मैच खेल रहे थे। पेट में दर्द की वजह से वह विंबलडन के सेमीफाइनल में निक किर्गियोस के खिलाफ मुकाबले से हट गए थे। वह इस महीने के अंत में होने वाले यूएस ओपन की तैयारियों के लिए इस टूर्नामेंट में उतरे थे। पिछली चोट का कोई असर 36 साल के खिलाड़ी के खेल में नहीं दिख रहा था। उन्होंने एक सर्विस 121 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। यह मैच दो घंटे 51 मिनट चला। मैच के दौरान हालांकि एक घंटे और 25 मिनट की बाधा भी आई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.