धर्म विशेष पर टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अनूपपुर: धनपुरी में एक युवक द्वारा बहुसंख्यक समाज के आराध्य के विरुद्ध सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद युवक पर धनपुरी थाने में मामला भी पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तारी की गई। वहीं अब यह मामला अनूपपुर जिले तक आ पहुंचा।18 अगस्त शाम 4 बजे कोतमा नगर में युवाओं ने रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना प्रभारी अजय कुमार पवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।युवाओं ने अपना विरोध प्रदर्शन नगर की गलियों में मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए थाना परिसर में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।युवकों ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया में नाम बदलकर कुछ समाज विरोधी लोगों के द्वारा लगातार ऐसी टिप्पणी की जाती रही हैं जिनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।इस मौके पर आक्रोशित युवकों ने प्रशासन से यह बात रखी कि युवक पर गम्भीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हो इस तरह की घटना कई बार हो चुकी है। बार-बार पुनरावृत्ति न हो इसलिए ऐसे कुंठित मानसिकता के युवकों पर कठिन कार्रवाई हो।उनका कहना है कि यदि प्रशासन एक सप्ताह में सख्त कार्रवाई नहीं करेगी तो मजबूरन हमे बाजार बंद व धरना प्रदर्शन करना होगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.