ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सज चुके हैं मंदिर व शहर, आकर्षण का केंद्र बन रही स्वचलित झांकियां

रोहतक: दुर्गा भवन मंदिर में सजाई की झांकीहरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी रोनक मंदिरों व बाजार में दिखाई दे रही है। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जा चुका है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।जन्माष्टमी पर सजाया गया मंदिरबता दें कि दो साल तक कोरोना महामारी के कारण जन्माष्टमी के त्योहार की धूम फीकी पड़ी रही थी। इस बार धूमधाम से जन्माष्टमी मनाने की तैयारी चल रही है। वहीं इस बार काफी लोगों की भीड़ जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए मंदिरों को सजाया जा रहा है। जहां पर भगवान श्री कृष्ण की स्वचलित झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी।दुर्गा भवन मंदिर में सजाई गई झांकीरोहतक के दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी आचार्य मनोज मिश्र ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर जो भक्त व्रत रखते हैं, वे स्नान-ध्यान करके पूजा अर्चना करेंगे। दिनभर व्रत रखकर रात को 12 बजे भगवान को पंचामृत से स्नान करवाकर सुंदर वस्त्र व आभूषण पहनाकर भोग लगाएंगे। भोग लगाने के बाद उसकी पंचामृत से व्रत खोला जाएगा।सजाई गई झांकीट्रैफिक एडवाइजरीपुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने बताया कि जन्माष्टमी के त्यौहार पर मंदिरो, बाजार आदि अन्य जगहो पर भीड़ होती है। जन्माष्टमी को देखते हुए किसी भी आमजन को यातायात संबंधी स्थिति का सामना ना करना पडे़ व रोहतक शहर मे जाम की स्थिति ना बने इसलिए सांय 6 बजे से जन्माष्टमी के आयोजन के समापन तक रोहतक शहर के अंदर झज्जर रोड मोड़ से भिवानी बस स्टैण्ड, दुर्गा भवन मंदिर व कच्चा बेरी रोड़ तक के सड़क मार्ग का प्रयोग करने से बचे।ट्रैफिक एडवाइजरी का मैपयह अनपाएं रास्ता1. अम्बेडकर चौक की तरफ भिवानी चुंगी की तरफ जाने वाले वाहन चालक एलिवेटेड रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाए।2. अम्बेडकर चौक की तरफ से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले वाहन झज्जर रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाए।3. माता दरवाजा की तरफ जाने वाले वाहन अम्बेडकर चौक से गोहाना अड्डा होते हुए माता दरवाजा की तरफ जाए।4. हिसार बाई पास की तरफ से आने वाले वाहन एलिवेटेड रोड का प्रयोग करे।5. कच्चा बेरी रोड की तरफ जाने वाले वाहन चालक अम्बेडकर चौक से एलिवेटेड रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाए।6. भिवानी चुंगी की तरफ से आने वाले वाहन चालक भी एलिवेटेड रोड का प्रयोग करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.