ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुरुष ने अपनी महिला सहकर्मी को इतनी जोर से गले लगाया कि टूट गई तीन पसलियां

बीजिंग। कार्यालयों में अमर्यादित व्यवहार को लेकर सहकर्मी महिलाओं को जहां शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता वहीं उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। चीन से एक ऐसा अजब मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी महिला सहकर्मी को इतने जोर से गले लगाया कि उस महिला की तीन पसलियां टूट गईं।
दरअसल, यह घटना चीन के किसी शहर की है। एक अखबार ने अपनी एक रिपोर्ट में स्रोतों के हवाले से बताया है कि दोनों रोज की ही तरह नॉर्मल तरीके से मिल रहे थे और सब एक दूसरे से बातचीत भी कर रहे थे। ठीक इसी दौरान महिला जब ऑफिस में एक साथी के साथ बातचीत कर रही थी तभी दूसरा साथी उसके पास आया और मजबूती से गले लगा लिया।
गले लगने के बाद महिला दर्द से कराह उठी। काफी देर तक उसे सीने में दर्द महसूस होता रहा। बाद में महिला जब अस्पताल गई तो पता चला कि उसकी एक नहीं बल्कि तीन हड्डियां टूटी हुई हैं। एक्सरे स्कैन में पता चला कि महिला की तीन पसलियां टूटी हुई थीं जिनमें से दो पसली दाईं तरफ और एक बाईं तरफ की थी। इस दर्द की वजह से उसे ऑफिस से भी छुट्टी लेनी पड़ी। रिपोर्ट के मुताबिक हालांकि यह मामला कुछ पुराना है लेकिन यह इसलिए चर्चा में आया क्योंकि अब इस पर कोर्ट की तरफ से एक फैसला आया है। महिला ने अपने साथी पर आर्थिक नुकसान के लिए हर्जाना मांगते हुए मुकदमा दायर किया था। जिस पर कोर्ट ने आदेश दिया कि सहकर्मी महिला को करीब 1.16 लाख रुपये का मुआवजा दे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.