SSB के जवान ने खुद को मारी गोली
28 वर्षीय SSB के जवान ने अपनी ही राइफल से खुद को गोली मार ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 6 बजे करीब घटित इस घटना में SSB के जवान सी माला विष्णु ने खुद के गर्दन में गोली मार ली जो सिर से बाहर निकल गयी और वहीं गिर गया जिसे तत्काल SSB के जवानों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि मृतक सी माला विष्णु एसएसबी की 45 वीं बटालियन के फतेहपुर बीओपी में तैनात था। वह तेलंगाना के कार्तिकेनगर थाना एल्लानाडू का रहने वाला था। 8 माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी लेकिन उसने खुद को गोली क्यों मार ली इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा वीरपुर थाने में यूडी कांड संख्या 03/2022 दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम करने के लिये भेजा दिया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.