ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जन्माष्टमी पर जरूर करें बांसुरी से जुड़े ये उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस साल 18 अगस्त को है। ये पर्व पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के भक्त कान्हा की भक्ति में लीन रहते हैं। जन्माष्टमी के दिन विधि-विधान से पूजा के अलावा लोग लड्डू गोपाल की कृपा पाने के लिए कई उपाय भी करते हैं। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी सबसे प्रिय है। वास्तु शास्त्र में भी बांसुरी को बेहद शुभ माना गया है। ऐसे में बांसुरी से जुड़े कुछ उपाय करने से आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।
वास्तु दोष होगा दूर : भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी बेहद प्रिय थी। वे हर पल बांसुरी को अपने साथ रखते थे। ऐसे में यदि आपके घर में वास्तु दोष है और इस कारण आप परेशान हैं तो जन्माष्टमी के दिन आप घर में एक बांसुरी लाएं और रात्रि के समय पूजा में कृष्ण जी को अर्पित कर दें और दूसरे दिन उस बांसुरी को अपने घर में पूर्व की दीवार पर तिरछी लगा दें। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा।
व्यापार में लाभ के लिए : वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में लकड़ी की बांसुरी होती है, उस घर पर सदैव कान्हा की कृपा बनी रहेगी। बांसुरी शांति व समृद्धि की प्रतीक मानी गई है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर बांस की सुंदर सी बांसुरी लटकाना समृद्धि को आमंत्रित करेगा। इसके अलावा यदि आपका व्यापार ठीक नहीं चल रहा हो तो अपने कार्यालय या दुकान के मुख्य द्वार के ऊपर दो बांसुरी लगाएं।
नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर : बांसुरी सम्मोहन, खुशी और आकर्षण का प्रतीक मानी गई है। हर कोई इसकी मधुर धुन से आकर्षित हो जाता है। बांसुरी बजाने पर उससे उत्पन्न होने वाली ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है एवं वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में यदि आपको लगता है कि घर में नकारात्मक शक्तियों का वास है तो चांदी की एक बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पण करें। यदि आप चांदी की बांसुरी नहीं खरीद सकते तो आप एक बांस की बांसुरी भी ले सकते हैं। श्री कृष्ण को बांसुरी अर्पित करने के बाद वह बांसुरी अपने घर के ड्राइंग रूम में लगा दें।
दांपत्य जीवन में प्रेम के लिए : यदि पति-पत्नी के बीच अनबन रहती है तो जन्माष्टमी के दिन एक बांसुरी लाएं और उस बांसुरी को भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करने के बाद वह बांसुरी अपने बेड के पास रखें। ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.