युवक UP के पनवाड़ी गांव का है, पुलिस जांच में जुटी
छतरपुर (मध्य प्रदेश): छतरपुर जिले के हरपालपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात एक बजे के लगभग झांसी मानिक पुर रेलवे ट्रैक पर हरपालपुर रेलवे स्टेशन महाकौशल ट्रैन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शैलेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी पनवाड़ी जिला महोबा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। रेलवे कर्मचारियों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बना कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.