ललितपुर में जलभराव से 1 घंटे तक लगा जाम, हाईवे कर्मियों ने वाहनों को निकलवाया
ललितपुर: ललितपुर में शुक्रवार की रात हुई झमाझम बारिश के चलते नदी नाले उफान पर बह रहे है। इसके चलते जगह-जगह जलभराव हो गया है। नदी नालों पर बने पुलों के ऊपर से पानी जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। हाईवे 44 पर ग्राम अमरपुर चीरा के सामने बंधा टूटने से हाईवे के ऊपर से तीन फुट पानी जा रहा है, जिसके चलते कई वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं ।ललितपुर में तेज बारिश से बंधा टूटा।बारिश से ताल तलैया पानी से भर गए हैं। वहीं राष्ट्रीय राज्य मार्ग 44 स्थित झांसी ललितपुर के बीच मे ग्राम अमरपुर चीरा के निकट सुबह बंधा टूट गया। इससे पानी हाईवे पर आ गया। लगभग 100 मीटर दूरी तक हाईवे पानी में तीन फुट तक डूब गया। पानी के बीच से वाहन निकालने के दौरान कई वाहन पानी में फंसते रहे।सड़क पर लगा 3 फुट पानी।हाईवे पर जलभराव के चलते जाम की स्थिति बन गई। सुबह 10 से जाम लग गया। इसके चलते एक घंटे तक जाम लगा रहा। हाईवे कर्मियों ने पहुंचकर किसी प्रकार वाहनों को निकलवाया। तब कहीं जाकर जाम खुल सका। पिछले वर्ष भी बंधा टूटने से हाईवे पर जलभराव हो गया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.