ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तमंचा, कारतूस और ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद, 1 महीने पहले नशीला पदार्थ सुंघाकर की थी लूट

जालौन: जालौन पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने ट्रैक्टर, तमंचे और कारतूस भी जब्त किया है। लुटेरों ने एक महीने पहले ट्रैक्टर चालाक और उसके मालिका को नशीला पदार्थ सुंघाकर ट्रैक्टर ट्रॉली लूट लिया था।इस मामले का खुलासा करते हुए चुर्खी के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक ने बताया, “कालपी कोतवाली क्षेत्र के काशीरामपुर गांव के रहने वाले भगवान दास दोहरे ने जालौन के चुर्खी थाने 17 जुलाई को 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ ट्रैक्टर ट्रॉली लूटे जाने का मुकद्दमा दर्ज कराया था।इसमें भगवानदास दोहरे ने बताया था कि उसका बेटा सोहन सिंह और गांव के ही रहने वाले प्रदीप कुशवाहा 16 जुलाई को गांव के बाहर ट्रैक्टर लिए सड़क किनारे खड़े थे। उसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और उन्होंने लड़के सोहन से मदारीपुर से इटौरा तक मधुमक्खी के बॉक्स लाने के लिए सौदा किया था, जिस पर सौदा तय करने के बाद उसका पुत्र और गांव के रहने वाले प्रदीप जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में तीनों लोगों ने पुत्र और प्रदीप को नशीला पदार्थ सुंघाकर ट्रैक्टर ट्राली लूट ली थी।315 बोर का तमंचा बरामदइसके बाद से मामले के खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया था। चुर्खी पुलिस ने सिम्हरा चौराहा के पास से मुखबिर की सूचना पर कानपुर देहात के करुणेश शुक्ला और इंद्र कुमार, मथुरा के राहुल को गिरफ्तार किया। यह तीनों लोग क्षेत्र में लूट के इरादे से घूम रहे थे। इनके पास से 32 बोर की रिवाल्वर, 315 बोर के तमंचे, कारतूस बरामद हुए।पुलिस ने 3 लुटेरों को गिरफ्तार कियजब पूछताछ की गई तो उक्त लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली लूट की घटना का जिक्र किया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि उन्होंने एक माह पहले कालपी क्षेत्र से किराए पर ट्रैक्टर ट्रॉली को तय किया था। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर और उसके साथी को नशीला पदार्थ सूंघा उन्हें अलग-अलग स्थानों पर उतारकर ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर भाग गए थे। मगर ट्रैक्टर को थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद की पुलिस ने पकड़ लिया गया था। मगर वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। जब वह दूसरे ट्रैक्टर की लूट की फिराक में घूम रहे थे, जिन्हें आज पुलिस ने यहां पकड़ किया। वही गिरफ्तार पुलिस पकड़े गए तीनों लोगों का आपराधिक रिकार्ड खोज रही है। वही पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.