ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दाऊद इब्राहीम का भाई इकबाल कासकर अस्पताल में भर्ती

गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इकबाल कासकर को शनिवार को नवी मुंबई की तलोजा जेल से अस्पताल ले जाया गया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस साल फरवरी में धन शोधन से जुड़े एक मामले में इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने इकबाल कासकर को तलोजा जेल से अपनी हिरासत में लिया था, जहां वह उसके खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के कई मामलों के सिलसिले में बंद था। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

एनआईए ने दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील और गैंगस्टर के करीबी सहयोगियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की थी। एफआईआर के मुताबिक, भारत में आतंकी हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से दाऊद इब्राहिम ने एक स्पेशल यूनिट बनाई थी। इस यूनिट का काम भारत में नेताओं को निशाना बनाना और उन पर हमला करना था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.