जबलपुर में भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग मछली पकड़ने बच्चों के साथ तालाब में उतरे |
जबलपुर: भारी बारिश के बीच तालाब में मछली पकड़ने पहुंचे सैकड़ों लोग।जबलपुर में शनिवार की देर रात से भारी बरसात का दौर जारी है। वहीं शहर के गोकलपुर तालाब में सैकड़ों लोग मछली पकड़ रहे हैं। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। तालाब का वीडियो सामने आया है। जहां तेज बारिश होने के बावजूद क्षेत्र के सैकड़ों लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर तालाब में मछली पकड़ रहे हैं। वहीं कुछ माता-पिता अपने बच्चों के साथ ही तालाब में मछली पकड़ने पहुंचे हैं।तालाब का पानी हुआ ओवरफ्लो…दरअसल, बीती रात से भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण गोकलपुर तालाब ओवरफ्लो हो गया है। तालाब के ओवरफ्लो होने के कारण मछलियां नीचे की ओर आ रही है। जिससे क्षेत्रीय लोग सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर अपना जाल लगाकर मछलियां पकड़ रहे हैं। यहीं नहीं हैरानी की बात तो यह है, पानी ओवरफ्लो होने के कारण जाल में बड़ी बड़ी मछलियां भी फंस रही हैं। यदि इसी बीच किसी का पैर फिसलता हैं, तो ऐसे में मछली पकड़ना भारी पड़ सकता हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.