ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विकास के नाम पर सुविधा शुल्क वापस लेने की मांग; मंगलवार से धरना-प्रदर्शन की धमकी

चरखी दादरी: अनाजमंडी के किसान भवन में बैठक करते संगठनों से जुडे गणमान्य व्यक्ति।हरियाणा की चरखी दादरी में नई अनाज मंडी के किसान भवन में विकास के नाम पर सुविधा शुल्क में बढ़ोतरी करने के विरोध मे एक मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद, व्यापार मंडल व किसान संगठनों के साथ जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति।​​​​​उपस्थित लोगों ने बैठक में कहा कि सरकार द्वारा प्रॉपर्टी आईडी और सरल केंद्र पर लिया जाने वाला विकास शुल्क बहुत अधिक होने के कारण जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। बैठक में चेतावनी दी गई कि मंगलवार तक प्रशासन ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया और समस्या का समाधान नहीं किया तो मंगलवार को लघु सचिवालय पर धरना देंगे और शहर में प्रदर्शन करेंगे। बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेन्द्र मेहड़ा, पूर्व विधायक कर्नल रघुवीर सिंह ने कहा कि गरीबों पर हर तरफ से महंगाई की मार पड़ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.