ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुम्हार मोहल्ले में गिरी अटारी; बच्चों-महिलाओं समेत 20 नागरिकों को किया रेस्क्यू

गुना: बच्चों-महिलाओं समेत 20 नागरिकों को रेस्क्यू कर रैन बसेरे में शिफ्ट किया गया है।जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। दो दिन से हो रही बारिश ने लोगों का जीवन आफत में ला दिया है। शहर के कुम्हार मोहल्ले में एक कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आयी। प्रशासन ने इस मोहल्ले से 20 लोगों को रेस्क्यू कर रैन बसेरे में शिफ्ट किया है। इनमे बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।बता दें कि जिले में पिछले 24 घंटों में लगभग 5 इंच बारिश दर्ज की गई है। रविवार को दिन भर बारिश होती रही। जिले के कई नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। शहर का गोविंद गार्डन, गुलाबगंज, पटेल नगर सहित कई बस्तियां जलमग्न हो गयी हैं। लोगों के घरों में पानी भर गया है। उधर चौपेट नदी में उफान आ जाने से कई रास्ते बंद हो गए हैं। नदी किनारे बसे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।भरभराकर गिरी अटारीशहर के कुम्हार मोहल्ले में रविवार दोपहर अचानक एक कच्ची अटारी गिर गयी। वह काफी जर्जर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर प्रभारी कलेक्टर आदित्य सिंह, SDM वीरेंद्र सिंह, नपा CMO इशांक धाकड़ सहित नपा की टीम कुम्हार मोहल्ले में पहुंची। यहाँ से 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। उन्हें जज्जी बस स्टैंड परिसर स्थित रैन बसेरे में रुकवाया गया है। इनमे बड़ी संख्या में महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं।पार्वती नदी भी उफान पर आ गयी है। इससे कई गांव से जिला मुख्यालय का संपर्क कट गया है। राजस्थान से भी गुना का संपर्क कट गया है। धरनावदा-छबड़ा मार्ग पर पार्वती पुल से ऊपर बह रही है। रविवार शाम को भी लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.