ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोहल्ले में चल रहा था मिनी कैसिनों,घर के बाहर लगाया था ताला, 22 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना: जनक पुरी की गली नंबर 2 में चल रहे मिनी कैसिनों से पकड़े गए आरोपी।पंजाब के लुधियाना के मोहल्ला जनकपुरी में थाना डिवीजन नंबर 2 की SHO अर्षप्रीत कौर ने पुलिस पार्टी के साथ दबिश दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच इलाके को सील कर दिया। जनक पुरी की गली नंबर 2 के एक घर में मिनी कैसिनों बनाया गया था। जनक पुरी में बड़े स्तर दड्‌डा सट्‌टा चल था। मौके पर ही पुलिस को दड्‌डा सट्‌टा की पर्चियां और 7260 रुपये नकदी बरामद हुई।दड्‌डा सट्‌टा खेलने वालों को ले जाती पुलिस।जानकारी देते हुए SHO अर्षदीप ने कहा कि सीनियर पुलिस अधिकारियों के निर्दशों पर आज जनक पुरी की गलियों में रेड की गई है। पता चला था कि जनक पुरी में दड्‌डा सट्‌टा खेलाया जा रहा है। वहीं एक घर में मिनी कैसिनों टाइप बना रखा है। गुप्त सूचना के आधार पर आज कार्रवाई करते हुए बड़े स्तर पर 22 लोगों को दबोचा गया है।दड्‌डा सट्‌टा चलाने वाला मुख्य आरोपी परमजीत पम्मी है। बताया जा रहा है कि पम्मी लंबे समय से दड्‌डे सट्‌टे के कारोबार में संलिप्त है। जनक पुरी की गली नंबर 2 में आरोपी ने दड्‌डा सट्‌टा चलाने के लिए ही मकान ले रखा था ताकि वह किसी की नजर में न आए।बताते चले कि इलाके के लोग भी दबी जुबान में कह रहे है कि जिस जगह आज दड्‌डा सट्‌टा खिलाया जा रहा था और रेड हुई यहां पहले भी कई बार रेड हो चुकी है लेकिन दड्‌डा सट्‌टा इस जगह पर इसी तरह चलता रहता है।बता दें आरोपी दड्‌डा सट्‌टा खेलने वालों को मकान के अंदर भेज कर बाहर से ताला लगा देता था ताकि दिखने में ऐसे लगे कि मकान बंद है और अंदर दड्‌डा सट्‌टा धड़ल्ले से चल रहा था।बताते चले कि जनकपुरी के मेन बाजार में दड्‌डे सट्‌टे के कई बड़े मगरमच्छ अभी बेठे है। जिन्होंने किराए पर गलियों में मकान ले रखे है और उन मकानों में कई ऐसे चोर रास्ते बना रखे है कि जब पुलिस की रेड हो तो आसानी से वह फरार हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.