ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जहांगीरपुर में तालाब की समस्या को लेकर 15 अगस्त से चल रहा आंदोलन

झज्जर: जहांगीरपुर में आमरण अनशन पर बैठे युवक।हरियाणा के झज्जर के गांव जहांगीरपुर में दो युवक गांव के एकमात्र तालाब की दशा सुधारने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि तालाब का पानी जहरीला हो चुका है। प्रशासन ने पहले तालाब के उद्धार का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं किया। मजबूरन उनको फिर से अनशन शुरू करना पड़ा है।जहांगीरपुर के अड्डे पर आमरण अनशन पर बैठे दीपक शर्मा और अनिल कादयान ​​​​​​ने कहा कि गांव में लोगों का जीवन मुहाल हो चुका है। गांव की गलियां भी बदहाल हो चुकी हैं। इसी मांग को लेकर वह पहले भी आमरण अनशन पर बैठे थे लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन देकर उनका अनशन तुड़वा दिया था। उन्होंने कहा कि वे इस बार झांसे में नहीं आएंगे। अब 15 अगस्त से यह नौजवान गांव में जोहड़ और रोड को लेकर अनशन पर बैठे हैं अब इनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी है।जहांगीरपुर गांव का तालाब, जिसमें पानी खराब हो चुका है।अब जहांगीरपुर के बस स्टैंड पर चल रहे आमरण अनशन पर लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई है। इनका समर्थन करने पहुंचे गुलिया खाप के प्रधान सुनील गुलिया ने बताया कि यह दोनों नौजवान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं इसमें अगर सरकार ने इनकी मांगे नहीं मानी तो आज दोनों जवान आमरण अनशन पर बैठे हैं आगे आगे इनकी संख्या बढ़ती जाएगी जिन की ज़िम्मेवारी सरकार की होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.