जमीन पर लेटी गर्भवती महिला इलाज का करती इंतजार, प्राचार्य बोले-दिक्कतों को दूर किया जाएगा
शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कालेज में महिला वार्ड में जमीन पर चादर बिछाकर लेटी गर्भवती महिला।शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कालेज में जमीन पर लेटी एक गर्भवती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर बेड फुल हो गए, उसके बाद आई मरीज को जमीन पर लिटा दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद सरकार से लेकर मेडिकल कालेज की काफी फजीहत हो रही है। क्योंकि योगी सरकार में तीन कद्दावर मंत्री शाहजहांपुर से ही आते हैं। वहीं प्राचार्य ने अपनी नाकामी छुपाकर बढ़ती मरीजों की संख्या की जिम्मेदारी सीएचसी डॉक्टरों पर डाल दी है।जिला अस्पताल को बनाया गया राजकीय मेडिकल कालेजशाहजहांपुर के जिला अस्पताल को करीब चार साल पहले मेडिकल कालेज का दर्जा दिया जा चुका है। तब नेताओं से लेकर अधिकारियों का मानना था कि, गरीब मरीज को बेहतर फ्री इलाज उनके ही शहर में मिल सकेगा। लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली। सोमवार की सुबह राजकीय मेडिकल कालेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक गर्भवती महिला वार्ड के बाहर जमीन पर चादर बिछाए लेटी है। उससे पूछने पर मरीज ने बताया कि, डॉक्टरों ने कहा कि, बेड खाली नहीं है, जहां पर जगह मिले वहां पर लेट जाओ। मरीज ने वार्ड के बाहर चादर बिछाई और लेटने के बाद इलाज का इंतजार करने लगी। तभी किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सरकार से लेकर राजकीय मेडिकल कालेज के डॉक्टरों की फजीहत होने लगी।नाकामी छुपाकर सीएचसी डॉक्टरों पर डाली जिम्मेदारीराजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि, मरीजों की संख्या जब ज्यादा होने लगती है। तब बेड फुल हो जाते हैं, फिर भी मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड डालकर उनको हर सहुलियत देने की कोशिश की जाती है। जिन गर्भवती महिलाओं की नार्मल डिलीवरी हो सकती है, उन मरीजों को भी सीएचसी से रेफर कर दिया जाता है। जिससे यहां के हालात बिगड़ने लगते हैं। अगर सिर्फ गंभीर मरीजों को ही रेफर किया जाए तो, इतनी दिक्कत नहीं होगी। सीएचसी पर इसका खास ख्याल रखा जाए तो, हालात बेहतर हो सकते हैं।तीन-तीन मंत्रियों के जिले के अस्पताल का हाल बेहालवहीं जमीन पर लेटी मरीज का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार से लेकर यहां के प्रशासन और राजकीय मेडिकल कालेज के डॉक्टरों की काफी फजीहत होने लगी। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना शहर विधानसभा से नौवीं बार विधायक बने हैं। लोकनिमार्ण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद भी शाहजहांपुर से ताल्लुक रखते हैं, और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर भी शाहजहांपुर के ही रहने वाले हैं। तीन-तीन मंत्री होने के बावजूद इस जिले के राजकीय मेडिकल कालेज की हालत बद-बदतर होता जा रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.