ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लुटेरों ने किया तेजधार हथियार से हमला; दोस्त ने फोन करके बुलाया था; मोबाइल-बैटरी गायब

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना शहर में रविवार रात एक ऑटो चालक का कत्ल हो गया। आरोपियों ने शव उसी के ऑटो में फैंक दिया। बताया जा रहा है कि मरने वाले के किसी दोस्त ने ही उसे फोन करके स्टार कॉलोनी में बुलाया था। इसके बाद कुछ युवकों ने उससे मारपीट की और मौत के घाट उतार दिया।सुबह जैसे ही लोगों ने ऑटो में व्यक्ति का शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर JCP रवचरण सिंह बराड़ पहुंचे। पुलिस को घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर लगे CCTV कैमरों में कुछ युवकों के झगड़ने की फुटेज मिली है। मरने वाले की पहचान सोनू (35) के रूप में हुई है।सोनू के परिजनों को सूचित किया गया तो मौके पर उसका भाई पहुंचा। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सोनू किराए पर ऑटो रिक्शा लेकर चलाता था। सोनू अपनी मां और भाई के साथ शिमलापुरी में रहता था। सोनू का फोन गायब है और उसके ऑटो से बैटरी चोरी हुई है।घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।जानकारी देते हुए JCP रवचरण सिंह बराड़ ने बताया कि जिस जगह सोनू का कत्ल हुआ है, वह रास्ता इसके घर की ओर नहीं जाता। इसलिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि आधी रात को सोनू यहां कैसे पहुंचा। मोर्चरी में जांच दौरान पता चला है कि सोनू से खूब मारपीट हुई है। उसके बाजू की हड्‌डी टूटी है।उसके सिर में भी गहरी चोटें मारी गई हैं। शहर के ऑटो चालकों में सरकार के प्रति रोष है। ऑटो चालकों का कहना है कि रात के समय ऑटो चालक का इस तरह कत्ल होना पुलिस की बड़ी लापरवाही है। यदि समय रहते हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार न किया तो वह संघर्ष करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.